Tuesday, 22 November 2011

हेल्थ टिप्स






हाल के बरसों में मोटापा लोगों की एक बड़ी समस्या बन चुका है। 
जो लोग फिट हैं वे वजन बढ़ने नहीं देना चाहते और जो मोटे हैं
इसे घटाना चाहते हैं। एक्सर्पट्स की सलाह से यहां हम फिट रहने 
के तरीके बता रहे हैं :- 


जानें अपना BMI 


यह जानना बेहद जरूरी है कि असल में फिट किसे कहें। इसका सीधा सा फंडा है 
बीएमआई यानी बॉडी मास इंडेक्स। स्वस्थ व्यक्ति के लिए डब्ल्यूएचओ ने 25 और 
भारत सरकार ने २३ बीएमआई तय किया है क्योंकि भारतीयों के शरीर में पश्चिमी 
देशों के लोगों के मुकाबले फीसदी फैट ज्यादा होता है। 


कैसे निकालें BMI 


बॉडी मॉस इंडेक्स वजन किलो में लंबाई मीटर में 

अगर आपका वजन 60 किलो है और लंबाई 160 सेंटीमीटर यानी 1.6 मीटर है। 
BMI= 60 1.6 1.6 60 2.56 23.4(यानि आप फिट हैं) 
23 या इससे कम फिट 
24 से 25- ओवरवेट 
26 से 30- मोटे 
4. 30 से ज्यादा बेहद मोटे 
19 से नीचे 
अंडरवेट 


कमर की चौड़ाई से पता लगाएं रिस्क 

आप ओवरवेट हैं या नहीं यह पता लगाने का बीएमआई अच्छा तरीका है। 

अगर आपका बीएमआई तय सीमा से ज्यादा है तो इसका मतलब है कि आपका 
वजन ज्यादा है लेकिन क्या आपको पता है कि अगर शरीर के कुछ खास एरिया 
में यह एक्स्ट्रा फैट हुआ तो यह और भी ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है। 
अब्डॉमेन के पास मौजूद फैट बाकी जगहों पर मौजूद फैट के मुकाबले कहीं ज्यादा 
खतरनाक है। अगर किसी के दूसरे अंगों के मुकाबले टमी पर फैट ज्यादा है 
तो इससे टाइप टू डायबीटीज और दिल की बीमारियां होने की आशंका बढ़ जाती है। 
कहीं अब्डॉमेन पर ज्यादा वेट तो नहीं हैयह जानने के लिए वेस्ट साइज देखा 
जा सकता हैजो इस तरह है :- 

महिलाओं के लिए 
सामान्य : 32 इंच से कम 
ज्यादा : 32 से 35 इंच 
बहुत ज्यादा : 35 इंच से 
ज्यादा 


पुरुषों के लिए 
सामान्य : 37 इंच से कम 
ज्यादा : 37 इंच से 40 इंच 
बहुत ज्यादा : 40 इंच से ज्यादा 



वजन घटाने के तरीके 
योग 
वजन कम करने का सबसे सटीक और सरल तरीका है योग। 
ये आसन वजन कम करने में मददगार हैं :- 


कपालभाति : सांस को तेजी से नाक से बाहर फेंकें
जिससे पेट अंदर-बाहर जाएगा। 
5-१० मिनट करें। 
हाई बीपी वाले धीरे धीरे करें और कमर दर्द 
वाले कुर्सी पर बैठकर करें। 


अग्निसार : खड़े होकर पैरों को थोड़ा खोलकर हाथों
को जंघाओं पर रखें। सांस को बाहर रोक दें। फिर पेट 
की पंपिंग करें यानी पेट अंदर खींचेंफिर छोड़ें। 
स्लिप डिस्क हाई बीपी या पेट का ऑपरेशन करा 
चुके लोग इसे न करें। 

उर्ध्व हस्तोत्तानासन : खड़े होकर पैरों को थोड़ा खोलें। 
हाथों की उंगलियों को फंसाकर सिर के ऊपर उठा लें। 
सांस निकालें और कमर को लेफ्ट साइड में झुका लें। 
दूसरी ओर भी करें। 


दुत उत्तानपादासन : कमर के बल लेटकर हाथों को 
जंघाओं के नीचे जमीन पर रखें। 
दोनों पैरों को 90 डिग्री तक ऊपर उठाएं। 
इस प्रकार जमीन पर बिना टिकाए बार-बार 
पैरों को ऊपर -नीचे करते रहें। कमर दर्द वाले इसे न करें। 

हृदय स्तंभासन : कमर के बल लेटकर हाथों को जंघाओं 
के ऊपर रखें। सांस भरकर पैरों को उठाएं। सिर और कमर 
को उठाएं। इस दौरान शरीर का भार हिप्स पर रहेगा। 


द्विपाद साइकलिंग : कमर के बल लेटे लेटे ही दोनों 
पैरों को मिलाकर एक साथ साइकलिंग की तरह घुमाएं। 
थकान होने तक लगातार घुमाते रहें। हाथों को कमर के 
नीचे रखें। 


भुजंगासन : पेट के बल लेटकर दोनों हाथों को हिप्स 
के नीचे रखें। सांस भरते हुए आगे से सिर और छाती 
को ऊपर उठाकर पीछे की ओर मोड़ लें। 


उज्जायी प्राणायाम : थायरॉइड के मरीजों के लिए 
यह काफी फायदेमंद है। सीधे बैठकर सांस बाहर 
निकालें। अब सांस भरते हुए गले की मांसपेशियों को 
टाइट करें और सांस भरते जाएं। गले से घर्षण की 
आवाज करते जाएं। 
फिर नाक से सांस धीरे से बाहर निकाल दें। 
इन सभी प्राणायाम आसनों को 8-10 बार दोहराएं। 
अगर सुबह नियमित रूप से ये आसन किए जाएं तो एक महीने 
में किलो तक वजन कम हो सकता है। 







दीपक

Monday, 24 October 2011

Friday, 14 October 2011

हेल्थ टिप्स






काम के समय नींद, आलस्य और थकान की परेशानी। आजकल एक आम समस्या है। आजकल भागदौड़ से भरी जिंदगी  में काम के बोझ और पूरी नींद न ले पाने के भी इसका कारण है। ऐसे भी उदाहरण हैं कि लोगों को काम के समय में ही नींद आने लगती है। नींद के झोके व्यक्ति को काम करने के काबिल नहीं छोड़ते। लेकिन यह तो विपरीत स्थिति की बात है, यह तो फिर भी उतनी चिंताजनक बात नहीं है। पर बदलते माहौल और लाइफ स्टाइल में ठीक इसका उल्टा हो रहा है। मतलब यह कि आज अधिक नींद आने की समस्या कोई समस्या नहीं मानी जाती। जबकि अनिद्रा यानी नींद न आने की बीमारी आज गंभीर महामारी का रूप ले चुकी है। नींद की गोलियां लेकर सोने वालों की संख्या दिनों-दिन बढती ही जा रही है।

किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि इस बेहद गंभीर समस्या का स्थाई हल इतना आसान भी हो सकता है। यहां कुछ ऐसे ही सरल नुस्खे दिये जा रहे हैं, जो निश्चित रूप से अनिद्रा का रामबाण उपाय हैं-

- बिस्तर पर जाने से पहले जैसे आप दिन वाले कपड़े उतार देते हैं, वैसे ही अपने दिमाग से सारे विचार निकाल दें।

- पूरी तरह से शांत और निश्चिंत होकर निद्रा में प्रवेश करें। सोचें कि जो तुम से हो सकता था वो तुमने किया तथा कल इससे भी अधिक कोशिश करेंगे।

- सोने से 3 घंटे पहले ही भोजन कर लें।

- भोजन के बाद एवं सोने से 1 घंटे पहले एक गिलास दूध में एक चम्मच शहद डालकर पीएं।

- सोने से पहले एक बाल्टी में गुन-गुना पानी लेकर , जिसमें दो चम्मच नमक डला हो उसमें 10 से 15 मिनिट   तक पैर डुबो कर रखे। इससे दिनभर की सारी निगेटिव एनर्जी पानी में डिस्ट्राय हो जाएगी।

- सुबह सूर्योदय के समय हर हाल में बिस्तर छोड़ दे, तथा दो-तीन किलोमीटर मोर्निंग वॉक पर निकल जाएं।

- दिन में भूल कर भी न सोएं।





दीपक 



Tuesday, 27 September 2011

Jokes



संता: मेरी बीवी बोलने में इतनी कुशल है कि किसी भी टॉपिक पर वह घंटों बोल सकती है।

बंता: मेरी तो और भी कुशल है... बिना टॉपिक के घंटों बोल सकती है। 

------------------------------------------------------------------------------
संता: बंता तू घोड़े के बराबर नहीं दौड़ सकता।

बंता: लेकिन, घोड़ा दौड़कर भी मुझसे आगे नहीं जा सकता।

संता: ऐसा हो ही नहीं सकता....

बंता: क्यों नहीं हो सकता, मैं घोड़े पर बैठा जो रहूंगा। 

----------------------------------------------------------------------
नई-नई शादी हुई थी। पत्नी ने पति से पूछा: तुमने अपने दोस्तों से यह क्यों कहा कि मुझे बहुत अच्छा खाना बनाना आता है।

पति: अब तुमसे शादी करने की कोई वजह तो मुझे बतानी ही थी। 

-----------------------------------------------------------------------
एक साहब फोन पर किसी से कह रहे थे- क्या कहा, पार्टी में पत्नियों के साथ आना है? नो यार, मैं नहीं आ सकूंगा, मेरी तो एक ही पत्नी है। 






हा हा हा हा हा हा............................................................... 




दीपक 

Tuesday, 6 September 2011

जीना इसी का नाम है..................................


प्रेरणा दायक सच्ची कहानी


एक शहर में रहने वाले एक छात्रा ने कुछ महीने पहले जहर खा लिया | उसने ऐसा क्यों किया ???? बाद में पता चला की उसका पेपर बिगड़ गया था इसलिए उसने ऐसा किया | डाक्टरों और उसके घर वालो की मदद से उसे बचा लिया गया | जिंदगी और मौत से जूझती हुई शोभा (परिवर्तित नाम) को जीवन की हकीकत पता चली की उसके माँ बाप ने उसे बहुत मन्नत से पाया और बहुत मुश्किल से बड़ा किया | सिर्फ नंबर कम आना या हार जाना जीवन की सिर्फ पहली सीडी मात्र है | उसने मौत के मुह से निकलने के बाद पता चला की हिम्मत है तो सब है | इसलिए उसने कसम खाई कि वो कभी नहीं हार मानेगी और अपने जीवन को हिम्मत से जियेगी |  वो ऐसा कर बहुत सी लड़कियों के लिए प्रेरणादायक बनी | 

इससे ये प्रेरणा मिलती है की हमें हिम्मत से जीवन जिया चाहिए..........

दीपक 

Tuesday, 16 August 2011

Independence Day Special


HAPPY INDEPENDENCE DAY TO ALL 

INDIANS  








 An Independence Day is an annual celebration commemorating theanniversary of a nation's assumption of  
 independent statehood, usually after ceasing to be a colony or part of another nation or state, and more rarely 
 after the end of a military occupation. Most countries observe their respective independence day as a national
 holiday, and in some cases the observance date is controversial or contested. Not all countries observe an 
 independence day holiday. Some observe other national days either instead of or in addition to an independence
 day.




Colonial India
British Indian Empire
British Indian Empire
Colonial India
Portuguese India1510–1961
Dutch India1605–1825
Danish India1620–1869
French India1759–1954
British India 1613–1947
East India Company1612–1757
Company rule in India1757–1857
British Raj1858–1947
British rule in Burma1824–1942
Princely states1765–1947
Partition of India

1947


JAI HIND...........................................




DEEPAK 
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...