Sunday, 8 August 2010

Indain History

भारत गणराज्य, पौराणिक जम्बूद्वीप, दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। भारत का भौगोलिक फैलाव ८० ४' से ३७० ६' उत्तरी अक्षांश तक तथा ६८० ७' से ९७० २५'पूर्वी देशान्तर तक है। भारत का विस्तार उत्तर से दक्षिण तक कि. मी. और पूर्व से पश्चिम तक २,९३३ कि. मी. हैं। भारत की समुद्र तट रेखा ७५१६.६ किलोमीटरलम्बी है। भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा और जनसँख्या के दृष्टिकोण से दूसरा बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल, और भूटानऔर पूर्व में बांग्लादेश और म्यांमार देश स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया है। भारत उत्तर-पश्चिम मेंअफ़गानिस्तान के साथ सीमा का दावा करता है। इसके उत्तर में हिमालय पर्वत है और दक्षिण में हिन्द महासागर है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर है। भारत में कई बड़ी नदियाँ है। गंगा नदी भारतीय सभ्यता में अत्यंत पवित्र मानी जाती है। अन्य बड़ी नदियाँ सिन्धु, नर्मदा, [ब्रह्मपुत्र]], यमुना, गोदावरी, कावेरी, कृष्णा, चम्बल,सतलज, ब्यास हैं।
यह विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यहाँ ३०० से अधिक भाषाएँ बोली जाती है । यह विश्व की कुछ प्राचीनतम सभ्यताओं का पालना रहा है जैसे - सिन्धु घाटी सभ्यता, और महत्वपूर्ण ऐतिहासिक व्यापार पथों का अभिन्न अंग है। विश्व के चार प्रमुख धर्म : सनातन-हिन्दू, बौद्ध, जैन तथा सिख भारत में जन्में और विकसित हुए।
भारत विश्व की दसवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, किन्तु हाल में भारत ने बहुत प्रगति की है, और ताज़ा स्थिति में भारत विश्व में तीसरे, चौथे स्थान पर होने का दावा करता है। भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। भारत की राजधानी नई दिल्ली है। भारत के अन्य बड़े महानगर मुम्बई (बम्बई), कोलकाता(कलकत्ता) और चेन्नई (मद्रास) हैं।

दीपक 

2 comments:

  1. अच्छी जानकारी है । देश के अन्य नगरों की जानकारी भी उपयोगी होगी । आप इंदौर रहते हैं , वहाँ की जानकारी भी लोग जानना चाहेंगे ।

    ReplyDelete
  2. अच्छी जानकारी है।

    ReplyDelete

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...